जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए आज आपके व आपके जीवनसाथी के बीच यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। सायंकाल के समय आज आपका कोई प्रिय मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने मामलों में किसी को भी बीच में लाने से बचना चाहिए, नहीं तो उन दोनों के बीच कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज उनके किसी मित्र के द्वारा ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने किसी भी निर्णय में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे और आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आपका कोई लंबा कार्य लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आज आप फूले नहीं समाएंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति के अभिलाषा आज पूरी होगी।

कर्क राशि: आज का वाले आज आपको दिन बहुत ही संयम और धैर्य धारण कर बिताना होगा, क्योंकि आज आपके कुछ विरोधी आपको परेशान की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके कारण आपको क्रोध भी आ सकता हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के संबंध में कोई फैसला लेना पडे, तो उसे आगे टालना बेहतर रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर परेशान हैं, उन्हे रोजगार मिल सकता है व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको असफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से के पुराने वादे याद आएंगे, जिन्हें आप पूरा भी अवश्य करेंगे।

सिंह राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेना पड़े, तो वह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। व्यवसाय क्षेत्र में आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी क्योंकि वाणी की मधुरता के कारण शत्रु आपस में लड़कर मान जाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। घर परिवार की समस्याओं का समाधान धैर्य के साथ खोजने से आज आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है, नहीं तो भविष्य में आप के ऊपर आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है।

कन्‍या राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन का बोझ कम होगा। धार्मिक कार्यों में किया गया खर्च आपके यश में बढ़ोतरी करेगा। मित्रों के सहयोग से आज आपके कई सरकारी कार्य पूरे होंगे। सायंकाल के समय यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती हैं। आज आप अपने माता-पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि: आज का वाले आज आपके चारों ओर का सुखद वातावरण बना रहेगा। व्यापार में आज आपके मन मुताबिक परिणाम आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी कार्यशैली में भी उन्नति होगी। सायंकाल के समय आज आपको मित्रों के साथ पास दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा। सरकारी नौकरी में अधिकारी आप की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को हल करने में मदद करेंगे। धन के लेनदेन की कोई बड़ी समस्या यदि चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

वृश्चिक राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक धन संपदा में आज बढ़ोतरी होगी और माता पिता का भी आशीर्वाद मिलता दिख रहा है। आपके द्वारा यदि किसी कार्य को में किया है, तो वह आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि समय-समय पर डॉक्टरों से सलाह मशवरा लेते रहे। विद्यार्थियों को भविष्य के संदर्भ में आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

धनु राशि: आज का वाले आज का दिन आपकी व्यावसायिक उन्नति का दिन रहेगा। भाइयों की मदद से आज आपने अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे, जिसमें आपको धन लाभ भी हो सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। शासन व सत्ता से भी गठजोड़ का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी उन्नति देखकर आज आपके शत्रु आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन फिर भी आप कौन से सतर्क रहना होगा।

मकर राशि: आज का वाले आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा लेकर आएगा। आज आपको आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने माता-पिता की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपको कुछ खर्चा करना पड़ेगा। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कुंभ राशि: नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे, जो लोग घर से दूर किसी नौकरी पर कार्यरत हैं, उनको आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आप बच्चों की शिक्षा को लेकर अपने किसी सगे संबंधी से भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी कार्य में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उसमें भी आपको क्रोध की स्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध नहीं करना है, नहीं तो परिवार के सदस्यों में कोई आपसी विवाद पनप सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन आदि की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

मीन राशि: आज का वाले आज का दिन आपके लिए कुछ संतान से संबंधित चिंताएं लेकर आएगा। यदि आप अपने किसी परिजन से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि इससे आपके संबंधों में दरार पड़ सकती हैं। आज धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परिक्षा मे सफलता पाने के लिए एकाग्रता से प्रयास करने होंगे,तभी उन्हे सफलता मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आप अपने पिताजी के मार्गदर्शन मे जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *