अंडमान निकोबार द्वीप पर भारत ने दिखाई अपनी ताकत….

नई दिल्‍ली। रक्षा के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी सफलता अपने नाम की है। जानकारी के मुताबिक भारत ने अंडमान निकोबार द्वीप पर अपनी ताकत को दर्शाने के लिए इस बार ब्रह्मोस और यूरेन एंटी शिप मिसाइल को लॉन्च किया।

इसकी जानकारी अंडमान निकोबार कमांड ने ट्वीट करके दी है, कमांड ने ट्वीटर में लॉन्च का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि एएनसी नेवल कंपोनेंट द्वारा ब्रह्मोस और यूरेन एंटी-शिप मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण किया गया है। जो कि हमारे द्वीपों की रक्षा के लिए हमारी क्षमताओं को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *