गुरमीत राम रहीम को मिली जेड प्लस सुरक्षा….

हरियाणा। डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम को अब जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। डेरा मुखी फरलो पर जेल से बाहर है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गृह मंत्रालय से ऐसा इनपुट मिला था कि राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है। साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहा राम रहीम फिलहाल फरलो पर बाहर है।
सोमवार को ही हरियाणा सरकार ने राम रहीम को फरलो के खिलाफ हाईकोर्ट में पूरा रिकॉर्ड सौंपा था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि फरलो का निर्णय तय प्रक्रिया के तहत लिया गया है। अब इस मामले में बुधवार को निर्धारित की गई है।
पुलिस रिपोर्ट को आधार बनाते हुए शर्तों के साथ गुड कंडक्ट प्रिजनर्स के प्रावधान के अनुरूप फरलो पर 21 दिन के लिए अस्थायी रिहाई दी गई है। इस दौरान यदि राम रहीम शर्तों का पालन नहीं करता है तो उस स्थिति में उसकी फरलो रद्द की सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *