माउंट करजोक कांगड़ी पर पहली बार चढ़े जवान….

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के साहस और शौर्य की हमेशा दाद दी जाती है। अब इस बल के छह जवानों ने लद्दाख में 20,177 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट करजोक कांगड़ी पर चढ़ने में कामयाबी पाई है। पहली बार इस पर्वत चोटी पर कोई दल पहुंचा है। माउंट करजोक कांगड़ी पर बेहद विकट मौसम रहता है।

इन दिनों वहां का तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस है। इतने विषम मौसम में आईटीबीपी के केंद्रीय पर्वतारोही दल के छह जवानों ने 20 फरवरी को माउंट करजोक चोटी पर चढ़ने में कामयाबी पाई। इस टीम का नेतृत्व पर्वतारोही कमांडेंट रतन सिंह सोनल ने किया।

डिप्टी कमांडेंट अनूप नेगी इस दल के उपनेता थे। दल ने इस चोटी पर चढ़ने के लिए किसी तरह के खास पर्वतारोहण उपकरणों की मदद नहीं ली। कमांडेंट रतन सिंह सोनल ने तो 17,500 फीट की ऊंचाई व -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में एक बार में 65 पुश अप्स लगाकर अपनी वज्र देह व मजबूत हौसले का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *