सोशल मीडिया पर रूस ने लगाया बैन….

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस की सरकार ने मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम एप पर बैन लगा दिया है। इंस्टाग्राम से पहले रूस में फेसबुक पर भी बैन लग चुका है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा रूस में टिकटॉक पर भी आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा है यानी TikTok के यूजर्स पहले से अपलोडेड वीडियो देख तो सकते हैं, लेकिन नया वीडियो अपलोड नहीं कर सकते, हालांकि रूस में अभी YouTube और Telegram जैसे एप्स का इस्तेमाल हो रहा है।

दुनिया की तमाम सरकारों की तरह रूस ने भी सोशल मीडिया पर बैन लगाया है, लेकिन जिस तरह दुनिया के अन्य देशों के लोग बैन के बीच सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह रूस के लोग भी कर रहे हैं। किसी भी साइट पर बैन के बाद वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क यानी VPN की मांग बढ़ जाती है और रूस में भी यही हुआ है।

आपको बता दें कि चीन और भारत सह‍ित दुनिया के कई देशों में VPN का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता है। बैन के बाद रूस में VPN की मांग 668 फीसदी तक बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *