पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा ऐलान कर सकते हैं पुष्कर सिंह धामी….

उत्‍तराखंड। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं। इसमें समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर हाई पावर कमेटी बनाए जाने का फैसला लिया जा सकता है। बुधवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में यदि मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाती है, तो धामी सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक ले सकते हैं। इस संभावना को देखते हुए शासन स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि पहली कैबिनेट में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा भाजपा के चुनाव दृष्टि पत्र को सरकारी नीति दस्तावेज बनाए जाने का फैसला भी लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *