24 मार्च को भारत यात्रा पर आ रहे हैं चीनी विदेश मंत्री…..

नई दिल्ली। क्या पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी सैन्य गतिरोध खत्म होने वाला है? खबरों में दावा किया जा रहा है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी 24 मार्च को दो दिनी भारत यात्रा पर आ रहे हैं।

संभावना है कि दोनों देश इस दौरान लद्दाख गतिरोध का सौहार्दपूर्ण हल निकाल लेंगे। कोरोना महामारी व गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच हिंसक संघर्ष के बाद किसी चीनी नेता की यह पहली भारत यात्रा होगी। यी पाकिस्तान होते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे।

वहां वे आर्गनाइजेशन आफ इस्लामिक कंट्रीज की बैठक व पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शरीक होंगे। पाकिस्तान में चीनी विदेश मंत्री यी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक व व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने के लिए चार सूत्रीय फॉर्मूला पेश किया है।

उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में विस्तार से बताया। वांग यी दिल्ली से नेपाल जा सकते हैं। दिल्ली में उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *