आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर बनेगा इंटरचेंज हब….

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इससे उत्तरी, पश्चिमी दिल्ली सहित नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से यात्रियों की मध्य दिल्ली तक सीधी पहुंच हो जाएगी।

ब्लू लाइन के मौजूदा स्टेशन को मजेंटा लाइन के विस्तार को आरके आश्रम स्टेशन पर इंटरचेंज से जोड़ा जाएगा। नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, मंडी हाउस के बाद मध्य दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो का यह 5वां इंटरचेंज स्टेशन होगा।

इससे मेट्रो के यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के 29.26 किलोमीटर के दायरे में 25 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निर्माण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आरके आश्रम पर इंटरचेंज स्टेशन के बनने से पहाड़गंज, नबी करीम, सदर बाजार, घंटाघर, पुल बंगश सहित आसपास के कई क्षेत्रों के अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

मेट्रो की लाइन बदलने की इस सुविधा से दोनों लाइनों पर यात्रियों की भीड़भाड़ भी कम होगी। नए भूमिगत स्टेशन का निर्माण मौजूदा एलिवेटेड स्टेशन के पास 17 मीटर की गहराई पर किया जाएगा। 225 मीटर लंबा रास्ता, दो लाइनों के मेट्रो स्टेशनों को जोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *