क्‍या साल के अंत तक चलेगी यह जंग ?

मास्को। रूस-यूक्रेन जंग का आज 52वां दिन है। और अभी तक किसी भी देश की ओर से युद्ध विराम के कोई संकेत नहीं मिलें हैं।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky ने माना है कि इस जंग में 3000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए है और 10 हजार से ज्‍यादा घायल हो गए है। इसी के साथ ही हजारों नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है।

इधर रूस ने यूक्रेन की सैन्य मदद कर रहे अमेरिका को भी चेतावनी दी है। रूस ने एक औपचारिक पत्र भेजकर कहा गया है कि ‘यूक्रेन को भेजी जा रही खतरनाक हथियारों की खेप लगातार तनाव बढ़ा रही है। अगर यह जारी रहा, तो भविष्य में इसके बहुत ही घातक परिणाम हो सकते हैं। अमेरिकी सैन्य मदद खतनाकर स्थितियां पैदा कर रही हैं।‘

वहीं  अमेरिका सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका का मानना है कि रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लंबी चल सकती है। दोनों देशों के बीच जारी यह युद्ध 2022 के अंत तक चल सकता है।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *