जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिलेगी जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे,लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में काम बिल्कुल संभलकर करना होगा, नहीं तो उनके अधिकारी उन्हें नौकरी से निकाल सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपको सुकून देने वाला रहेगा,क्योंकि आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराना चाहते हैं,तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके हाथ कोई पैतृक संपत्ति लग सकती है, जिसमें आपको कुछ ज्वेलरी अथवा संपत्ति मिल सकती है, लेकिन इसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से नहीं उलझना है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा के कारण थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी परिवार के सदस्य अथवा गुरुजनों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन आपको सलाह करके उनको सही दिशा में ले जाना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके व्यापार में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग किसी नए कार्य अथवा संपत्ति व किसी वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कुछ बेचैनी रहेगी, लेकिन सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आज विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा, जिसके कारण वह परीक्षा में भी सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने को आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप गरीबों की सहायता और कार्यकुशलता से दूसरों व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नौकरी कर रहे जातकों ने यदि पार्ट टाइम कार्य करने का सोचा है, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने कहीं शेयर संबंधी निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको फायदा दे सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को भी शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से आज आप अपने किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *