जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा,क्योंकि आपके परिवार के कुछ सदस्य आपके व्यवहार से परेशान रहेंगे,जिसके बाद आपका अपने भाइयों से वाद विवाद खड़ा हो सकता है,लेकिन पिछली कुछ समस्याओं को आप अपने पिताजी की मदद से भी समझाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अत्यधिक धन का निवेश करने से अलर्ट रहना होगा, नहीं तो उनका धन सकता है। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे,जिससे आपको भी मानसिक शांति मिलेगी और आप अपनी कुछ समस्याओं को भी उनसे साझा करेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है,जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं,उन्हें आज पार्टनर पर भरोसा सोच समझ कर करना होगा,लेकिन यदि आपने जल्दबाजी में आकर कोई फैसला लिया तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा,जिसका भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। आपको कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको स्वास्थ्य समस्या हो तो यात्रा पर ना जाये। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे उनके कुल का नाम रोशन होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी उस एनर्जी को सही काम में लगाएं और व्यर्थ ना करें, इसीलिए आज आप अपने पिछले समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना चाहिए, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा। जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं, उनको आज लाभ मिलने की पूरी संभावना मिलती दिख रही है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी निर्णय आसानी से ले पाएंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लेकर भी लाभ कमा सकते हैं, लेकिन जिन्होंने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, उनको भी आज भरपूर लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी, जिसके कारण आप कुछ लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं, लेकिन आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको समय पर अपने किसी परिजन से मदद न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में दान-पुण्य का अवसर मिलेगा। पूंजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए, इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *