एक‍ चट्टान ऐसी भी…

रहस्‍य। अजब-गजब तरह की चीजों से दुनिया भरी पड़ी है, जिसके बारे में हमको भी नहीं पता होता है। आपने अभी तक पक्षियों को अंडे देते हुए देखा या सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सपने में भी यह सोचा होगा कि कोई पहाड़ की चट्टान भी अंडे दे सकती है। बता दें कि चीन दुनिया का एक ऐसा देश है, जो अपनी अद्भुत चीजों के लिए दुनिया में पहचान रखता है। यहां के हर गली में कुछ न कुछ अजीब चीजें देखने को मिल जाती है। हर एक देश में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो किसी भी देश से मेल नहीं खातीं। ऐसे ही चीन से एक अजीब चीज के बारे में पता चला है, जो आपको हैरान करने के लिए काफी है। चीन के दक्षिण-पश्चिम में गिझोउ प्रांत स्थित है। इस चट्टान की ऊंचाई लगभग 20 मीटर और लंबाई 6 मीटर है। चीन में इस चट्टान को चन दन या के नाम से जाना जाता है।

इस चट्टान का रंग काला है और यह हर 30 वर्ष में अंडे के आकार के पत्थर गिराती है। बता दें कि अपनी इस बात को लेकर यह देश आज पूरे विश्व में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ये चिकने अंडे पहले तो एक कवच में होते हैं और चट्टान इनको सेती है, लेकिन कुछ दिन बाद ये अंडे सतह पर गिर जाते हैं। इस चट्टान ने बड़े-बड़े वैज्ञानिकों का भी दिमाग हिलाकर रख दिया है। इस चट्टान का नाम ‘चन दन या’ है। हिन्दी में इसका मतलब है, अंडा देने वाला पत्थर, इन पत्थरों से निकले अंडों को स्थानीय लोग खुशी का प्रतीक मानते हैं। ये अंडे जब जमीन पर गिरते हैं, तो गांव वाले इन्हें अपने घर ले जाते है। ये एक काली और ठंडी चट्टान है, जो कई क्षेत्रों में आमतौर पर मिल जाती है, लेकिन इसके अंडे देने की खबर, आज समस्त विश्व में एक चर्चा का केंद्र बनी है। साथ ही इन चट्टानो का बदलता रूप वैज्ञानिकों को भी परेशान कर रखा था।

वहीं भू-वैज्ञानिकों की मानें तो ये चट्टान 500 मिलियन वर्ष पहले की है। वैज्ञानिको ने इस चट्टान को कैंब्रियन समय का माना है। इन पत्थरों को गंडा पहाड़ के खास हिस्से से बनी थी। विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम और पर्यावरण में समय-समय पर बदलाव होने के कारण इन चट्टानों को भी कभी उच्च तापमान तो कभी बेहद ठंडा मौसम झेलना पड़ता है, जिस कारण इनकी संरचना और तत्वों में  बदलाव को देखा जा सकता है। यही वजह है कि इस पत्थर पर कई तरह की आकृति उभर आती हैं, हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस चट्टान पर ये एकदम अंडाकार और चिकनी आकृतियां कैसे बनती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *