आजमगढ़ और रामपुर में खिला कमल….

नई दिल्‍ली। रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हराया।

रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।

यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार।

वहीं आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 11212 वोटों से हरा दिया है। उनकी जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जष्न मनाना शुरू कर दिया है।

बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2,99,968 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को 2,90,835 वोट जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 2,57,572 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *