HPBOSE ने दसवीं का परिणाम किया जारी…

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। आज सुबह 11 बजे के बाद परिणाम प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया।

छात्र अपना परिणाम हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को उनके प्रवेश पत्र पर दिए गए रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा।

क्या रहा पास प्रतिशत?

हिमाचल बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 87.5 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में 90375 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 78573 उत्तीर्ण हुए हैं।  उत्तीर्ण होने वालों में 47024 छात्र जबकि 43351 छात्राएं शामिल हैं।

दसवीं में दो टॉपर:-
इस साल राज्य को दो टॉपर प्राप्त हुए हैं। मंडी की प्रियंका और देवांगी शर्मा दोनों ने ही परीक्षा में टॉप किया है। इन दोनों को 99 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। दोनों को 700 में से 693 अंक मिले हैं। बता दें कि टॉप 10 में कुल 77 छात्र शामिल हैं। इनमें 67 लड़कियां हैं और 10 लड़के हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *