दिल्‍ली में मौसम ने ली करवट…

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। कल दोपहर तक दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। उत्तर भारत के राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने  दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।

कल सुबह से लेकर शाम तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सड़कों के साथ कई इलाकों में घरों तक में पानी भर गया। सड़कों पर जाम लगा रहा। ट्रेन व हवाई सेवाएं देरी से चलीं। बारिश ने गर्मी के तेवर कम कर दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून आने के साथ उसम भरी गर्मी का दौर खत्म हो गया है। अगले 24 घंटे में भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज मध्यम रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तेज बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। मौसम विभाग ने छह जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *