सफेद हो रहे बालों के लिए करें ये घरेलू उपाय…

ब्‍यूटी टिप्‍स। आजकल बालों का असमय सफेद होना आमबात हो गई है। बहुत से लोगों को लगता है कि एक सफेद बाल तोड़ने से उसकी जगह कई सफेद बाल उग आते हैं। इस तरह बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। लेकिन ये सच नहीं है। बालों के सफेद होने का सही कारण किसी को पता ही नहीं है। कुछ डॉक्टरों को मानना है कि इसका कारण हमारे जीन्स या हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली में हो सकता है। कुछ डॉक्टरों का यह भी मानना है कि विटामिन बी12, सी और ई के साथ-साथ शरीर में जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स बालों को सफेद करते हैं।

हम सब जानते हैं कि सफेद बालों को काला नहीं किया जा सकता, उन्हें सिर्फ कलर किया जा सकता है। घरेलू उपचार से भी समय से पहले बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। आइए जानें कुछ घरेलू उपाय-

आंवला और मेहंदी हेयर पैक:-

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आंवला का उपयोग बहुत फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना एक गिलास पानी में एक आंवले का रस मिलाकर पीएं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। सूखे आंवले को लोहे की कड़ाही में भून कर पीस लें। इसे मेहंदी के पेस्ट में मिलाकर बालों में लगाएं। दो घंटे बाल धो लें। बालों में नियमित रूप से आंवला और मेहंदी लगाकर उन्हें समय से पहले सफेद होने से रोका जा सकता है।

करीपत्ता हेयर पैक:-

करीपत्ते को डाइट में शामिल करने से बालों की जड़ें और फॉलिकल्स मजबूत होते हैं। ये बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन के स्रोत हैं, जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और मजबूत बनाते हैं। करीपत्ते में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन सी, बी, ए, ई भी होते हैं। बालों को सफेद होने से बचाने के लिए करीपत्ते का पेस्ट बालों पर लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते।

बालों के लिए हेल्दी डाइट:-

बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए डाइट में खट्टे फल, जैसे संतरा, नींबू, अंगूर को शामिल करें। इनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *