वंशवाद की राजनीति का दौर अब हो चुका है खत्म: पीएम मोदी

हैदराबाद। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा के होंगे और भारत विश्वगुरू बनेगा। यहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए शाह ने विपक्षी दलों को बिखरा हुआ बताया और कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ रहे है लेकिन ‘‘गांधी परिवार’’ डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं करा रहा है।

पीएम बोले- युवा परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर रहे:-
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संबोधित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भाग्यनगर के कार्यकर्ता कहकर आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवा परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर रहे हैं। देश इस तरह की राजनीति से ऊब चुका है। वंशवाद की राजनीति का दौर अब खत्म हो चुका है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी ने आज बहुत ही विस्तार से भाजपा के लिए अवसर, भाजपा के इतिहास और विकास की यात्रा, भाजपा का भविष्य और देश के प्रति हमारा दायित्व क्या है, इसके विषय में विस्तार से बता की। प्रसाद ने कहा कि हैदराबाद में सरदार पटेल ने एक भारत की नींव रखी थी, जिसको तोड़ने का बहुत प्रयास होता था। अब भाजपा के कंधों पर एक  भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा को पूरा करने का दायित्व है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *