दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरु

नई दिल्‍ली। सोमवार से दिल्ली विधानसभा के दो दिनों का मानसून सत्र शुरू होगा। इस सत्र में कई विषयों पर चर्चा होगी। कई विधेयक लाए जाएंगे और कई बड़े फैसले होंगे। दिल्लीवासियों की निगाहें इस सत्र पर टिकी हुई हैं।

मानसून सत्र के पहले ही दिन पांच बिल लाए जाएंगे। जिसमें पहला बिल मंत्रियों के वेतन का, दूसरा बिल विधायकों के वेतन का, तीसरा बिल चीफ व्हिप के वेतन का, चौथा बिल स्पीकर-डिप्टी स्पीकर के वेतन का और पांचवा बिल लीडर ऑफ अपोजिशन के वेतन का होगा।

अगर ये बिल पास हो जाते हैं तो लंबे समय से अटका हुआ वेतन बढ़ोत्तरी का मामला सुलझ जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। कोविड की स्थिति को देखते हुए विधायकों को मास्क पहनकर सदन में पहुंचने को कहा गया है। साथ ही 48 घंटे पहले की कोविड जांच रिपोर्ट भी दिखानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *