14, 16 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi Book Pro 2022 लॉन्‍च

टेक्नोलॉजी। शाओमी ने चार जुलाई को आयोजित मेगा इवेंट में अपने नए लैपटॉप Xiaomi Book Pro 2022 को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Book Pro2022 को  दो साइजों 14 इंच और 16 इंच में लॉन्‍च किया गया है। इसके साथ E4 OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। शाओमी के इस लैपटॉप में इंटेल का प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi Book Pro 2022 की कीमत:-
Xiaomi Book Pro 2022 के 14 इंच मॉडल की कीमत 6,799 चीनी युआन यानी करीब 80,000 रुपये है। इस कीमत में इंटेल का i5 वर्जन वाला प्रोसेसर मिलेगा। i7 वर्जन की कीमत 8,499 युआन यानी करीब 1,00,000 रुपये है। Xiaomi Book Pro के 16 इंच की शुरुआती कीमत 7,399 युआन यानी करीब 87,000 रुपये है।

Xiaomi Book Pro 14 इंच की स्पेसिफिकेशन:-

Xiaomi Book Pro 2022 के 14 इंच वाले मॉडल में E4 OLED डिस्प्ले है जिसके साथ कलर करेक्शन के लिए 3D LUT का सपोर्ट है। Book Pro 2022 में Windows 11 दिया गया है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें 12वीं जेनरेशन का इंटेल Core P सीरीज का प्रोसेसर, 16 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज है। इसके साथ 100W टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। लैपटॉप का वजन 1.5 किलोग्राम है।

Xiaomi Book Pro 16 इंच की स्पेसिफिकेशन:-

 Xiaomi Book Pro 16 इंच वाले मॉडल के फीचर्स भी 14 इंच वाले ही हैं, हालांकि इसकी डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट है। इसमें भी Windows 11 के साथ 12वीं जेनरेशन का इंटेल कोर पी सीरीज का प्रोसेसर है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 है। इसमें चार्जिंग के लिए 100W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इस लैपटॉप का वजन 1.8 किलोग्राम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *