G-20 के नए शेरपा होंगे अमिताभ कांत

नई दिल्‍ली। जी-20 देशों के नए शेरपा नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत होंगे। वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्थान लेंगे। भारत को जी-20 देशों के अध्यक्ष का पद मिलने वाला है, ऐसे में उसके लिए एक पूर्णकालिक शेरपा की जररूत है।

सरकारी सूत्रों से यह जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक इस साल के अंत तक भारत को जी-20 देशों का अध्यक्ष पद मिलने वाला है। देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बैठकों के लिए बहुत वक्त चाहिए, गोयल इतना वक्त देने में असमर्थ है, क्योंकि उनके पास कई अहम जिम्मेदारियां हैं।

केंद्रीय मंत्री गोयल के पास मोदी कैबिनेट में कई विभागों का प्रभार है। इसमें उनका काफी समय लगता है। इसके अलावा उन्हें राज्यसभा के नेता जैसे अन्य महत्वपूर्ण पद भी सौंपा गया है। अमिताभ कांत लगभग छह साल तक नीति आयोग के सीईओ रहे और पिछले महीने उनका विस्तारित कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। केरल कैडर के आईएएस अधिकारी कांत इससे पहले औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के सचिव थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *