मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से हूं व्यथित: पीएम मोदी

नई दिल्‍ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले ने देश-दुनिया को चौंका दिया है। इस हमले की निंदा हर देश कर रहा है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने शिंजो आबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।

मनमोहन सिंह का भी सामने आया बयान :-
भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं।

बता दें कि, शिंजो आबे को आज सरेआम गोली मार दी गई, उनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से जितना दुखी जापान है, भारत के लोगों में भी उतना ही दुख है। शिंजो आबे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने भारत और जापान के संबंधों को बुलंदियों पर पहुंचाया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी दोस्ती के चर्चे पूरी दुनिया में थे। शिंजो आबे पीएम मोदी को अपना खास दोस्त बताते थे और पीएम मोदी भी उनकी दोस्ती को एक कदम आगे बढ़ कर गले लगाते थे। भारत के प्रति शिंजो आबे का प्यार ही था कि उन्हें हिंदुस्तान ने देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। यह सम्मान शिंजो आबे को साल 2021 में दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *