जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले जो लोग कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,उन्हें उसमें घबराना नहीं है,क्योंकि यह उनके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी निवेश को करने से लाभ होगा, इसलिए दिल खोलकर करें। आपका कोई रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा,इसलिए आपको अपने रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिसमें आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ बातचीत भी कर सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि उनकी कुछ अटकी हुई व चलती हुई योजनाएं फिर से रुक सकती हैं,जिसके कारण उनके काम की गति प्रभावित होगी। आपको दूसरों के कामों से ज्यादा अपने कामों पर ध्यान लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और नौकर चाकरों के सुखों में भी आज वृद्धि होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग किसी नए व्यवसाय को कर रहे हैं,उन्हें अपने मन में छोटे या बड़े की भावना नहीं रखनी है क्योंकि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। यदि बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उन्हें अपने किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। पिताजी आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं,जिनको पूरा करने में आप सफल रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके घर की उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। अपने घर की रंगाई पुताई अथवा सजावट के कार्यों पर भी अपना धन लगाएंगे। व्यापार में किसी के कहने पर भी अपने धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याओं का समाधान अपने गुरुजनों से मिलेगा, जिसके कारण उनकी सभी समस्याएं समाप्त होगी। आपके मन की इच्छा को संतान पूरी कर सकती है। मित्रों के साथ किसी छोटी मोटी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी भी कार्य में बिना सोचे समझे हाथ डालेंगे, जिसका आपको बाद में नुकसान होगा। आपको अपनी सोच को संतान के ऊपर हावी नहीं होने देना है और उनसे उनके मन की बात जानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके रुके हुए धन की प्राप्ति के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको फिर भी धन को सोच समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *