द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को मिला 15वां राष्ट्रपति

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। रायसीना हिल की दौड़ के लिए तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया। उनकी जीत पर बधाई देने वालों तांता शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यशवंत सिन्हा ने उन्हें बधाई दी। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी।द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हो गई हैं। तीसरे दौर की मतगणना कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब राज्यों में हुई। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है। जिसमें द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले। मुर्मू के पक्ष में 577777 वोट पड़े। जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 261062 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *