जानिए आज का राशिफल….

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। समाज में शुभ व्यय से उनकी कीर्ति बढ़ेगी। आपका यदि किसी डील पर विचार विमर्श चल रहा था, तो वह भी फाइनल होगा। आपको आज कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए बाहर के खानपान से परहेज रखें। राज्य से भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा,लेकिन आपको एक बजट प्लान करके चलना होगा,तभी आप अपना कुछ धन भविष्य के लिए भी सचंय कर पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे,तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार के लोग आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। माता पिता के सहयोग से आज आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा,जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं,उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी क्रिएटिव काम को करने में आप पूरा दिन बिता देंगे,जो काम आपको सबसे प्रिय है,आप उसे करके रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन आपके दिमाग में कुछ योजनाएं आएंगी,जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लागू करेंगे और उनसे लाभ भी अवश्य कमाएंगे। आपकी कोई लेन-देन की समस्या परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है,जिसे आपने अभी तक छुपाकर रखा हुआ था।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों को ध्यान पूर्वक करना होगा, क्योंकि यदि आज उन्होंने जल्दबाजी में किसी भी कार्य को किया, तो उनसे कोई भूल हो सकती है, जिसके कारण उनका कार्य खराब हो सकता है और उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकते हैं, जिनसे बचने के लिए आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन सुखद रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में दान-पुण्य का अवसर मिलेगा। पूंजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए, इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *