पाना चाहती हैं ग्‍लोइंग त्‍वचा तो बेसन से करें फेशियल…

ब्‍यूटी टिप्‍स। आजकल लोग चेहरे पर निखार लाने के लिए फेशियल की मदद लेते हैं। अगर स्किन केयर की बात की जाये तो ज्‍यादातर लोग बेसन के उबटन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आजकल लोग बेसन का उबटन लगाने के बजाए बेसन का फेशियल कराते हैं। अगर आप बेसन से फेशियल करें तो मिनटों में ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

बेसन का इस्तेमाल स्किन केयर रूटीन में काफी आम होता है। वहीं त्वचा पर निखार लाने के लिए बेसन की मदद लेना सबसे नेचुरल और कारगर तरीका है। आप चाहें तो बेसन से घर पर फेशियल कर चंद मिनटों में अपनी त्वचा को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं बेसन से फेशियल करने का तरीके और इसके फायदों के बारे में-

बेसन का क्लींजर:-

फेशियल करने से पहले चेहरे को क्लीन करना जरूरी होता है। आप बेसन के क्लींजर से त्वचा को चुटकियों में साफ कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर फेस पर लगाएं और 20 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।

बेसन का टोनर:-
फेशियल का दूसरा स्टेप फेस को टोन करना होता है। बेसन का टोनर स्किन का माइश्चर मेंटेन रखने में मददगार होता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और हल्का सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

बेसन का स्क्रबर:-
फेशियल का तीसरा स्टेप फॉलो करने के लिए आप बेसन से स्क्रबर बना सकते हैं। बेसन का स्क्रबर डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर फेस को एक्सफोलिएट करने का काम करता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच पिसे ओट्स, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर और 1 चम्मच कच्चा दूध डालकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को फेस पर लगाकर सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्क्रब करें और फिर 5 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

बेसन का फेस पैक:-
फेस पैक लगाना फेशियल का आखिरी और सबसे अहम हिस्सा होता है। बेसन का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच मलाई मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे ब्रश की मदद से फेस पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट बाद साफ पानी से फेस वॉश कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *