जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे,जिसके कारण आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय दूसरों की सेवा करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कोई पार्टी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जाएं,तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपके कुछ शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे,लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको विदेशों से व्यवसाय करना बेहतर रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना बेहतर रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा, जिसे आपको तुरंत पूरा करने की कोशिश करनी होगी। माता पिता से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं,तो आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। भाई बहनों से चल रहा विरोध आपको समाप्त करना होगा,नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज के दिन आप पूरे उत्साह व जोश से भरे रहेंगे और किसी भी कार्य में बिना सोचे समझें निवेश करेंगे,लेकिन यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग यदि एक पार्टी को छोड़कर दूसरी को ज्वाइन करना चाहते हैं,तो उन्हें कुछ समय रुकना होगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी हो सकती है,जिसके बाद आप धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप अपनी काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल कर कर सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टों से भरा रहेगा। आपके सुखों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, क्योंकि व्यापार में आपको अपने शत्रुओं के कारण परेशानी होगी व आपको मन मुताबिक कार्य भी नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है, क्योंकि आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो किसी को साथ अवश्य लेकर जाएं। आपको किसी की भी धन संबंधित योजना में धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत रास्ता दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपकी कुछ ऐसी डील होंगी, जिनसे आपको लाभ होगा वह आज आपके हाथ से निकल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *