जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करके उसे ऊंचे मुकाम तक लेकर जाने में कामयाब रहेंगे। आपको आलस्य को पीछे छोड़कर अपने कामों के पीछे लगना होगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांग सकता है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होती दिख रही है। यदि पहले आपके किसी मित्र से कोई वाद विवाद हुआ था,तो उसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपकी किसी महान पुरुष से मुलाकात होगी। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात आपके किसी परिजन को बुरी लग सकती है। छात्र एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको बिजनेस करने के लिए कोई नया आइडिया आ सकता है,जिसे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप कार्यक्षेत्र में भी लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करेंगे,जिसका आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के कृपा से आपको पदोन्नति व वेतन वृद्धि मिल सकती है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश सोच विचार कर करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग किसी फ्रॉड के चक्कर में आ सकते हैं,इसलिए सावधान रहें।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले दिन की शुरुआत आपके लिए खुशियां लेकर आएगी,क्योंकि संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हे सफलता प्राप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित यदि कोई फैसला लिया जाए,तो बहुत ही सोच विचार कर लें,नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार भी लेकर आएंगे,जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर उपहार लाना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातक कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता दिलवाने में सहायक हो सकता है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की पूरी-पूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर यात्रा से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके करियर में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी परिचित पर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है, क्योंकि वह व्यक्ति समय पर आपकी मदद नहीं करेगा। आपका उससे भरोसा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपको अपने धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलती दिख रही है, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी, तो आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिल सकती हैं और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन परिवार के सदस्यों से आपको अपने गिले-शिकवे को दूर करना पड़ सकता है। यदि हो सके तो पिछली गलतियों के लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *