IAF अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी

नौकरी। भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती परीक्षा, 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई, 2022 से लेकर 31 जुलाई, 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था। इस परीक्षा के लिए 07 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके परिणाम आधिकारिक ई-मेल पर भी भेजे गए हैं।

क्या होगा अगला चरण?

भारतीय वायुसेना (IAF) की ओर से अब इस भर्ती के अगले चरण के तहत शॉर्लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पीएसएल राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा 01 दिसंबर, 2022 को होनी है। उम्मीदवारो का इनरोलमेंट 11 दिसंबर, 2022 को होगा।

उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम चेक और डाउन लोड कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे भर्ती परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *