झारखंड, ओडिशा समेत इन राज्‍यों में बारिश की संभावना…

नई दिल्ली। देश के पूर्वी व पश्चिमी राज्यों में हल्‍की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में ओडिशा और झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में गर्मी व उमस के बीच आज बौछार पड़ सकती है।

ओडिशा, झारखंड व बंगाल के कुछ हिस्सों में एक नया मौसमी सिस्टम बनने से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण अगले दो दिन तक राज्य के खुर्दा, कटक, पुरी, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गंजाम, गजपति, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार:-
दिल्ली में दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *