जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला आपकी परेशानी बन सकता है। आपको कोई मनचाहे काम की प्राप्ति हो सकती है। आप पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोजगार की दिशा में प्रगति होगी। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए-नए स्त्रोत लेकर आएगा। आपके मन में यदि कोई योजना आए, तो आपको उसे अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी की मदद से आप की कोई धन संबंधित समस्या समाप्त होगी। यदि पहले आपने कभी किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने में कामयाब होंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके परोपकार कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों पर ध्यान देंगे और उनकी बातों से सहमत होंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में बड़ों के सम्मान का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा जातक यदि किसी दूसरी नौकरी की ओर बढ़ रहे हैं, तो उन्हे अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर काफी सारी समस्याएं हल होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वह इधर-उधर की बातों में ज्यादा ध्यान लगाएंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले विरोधियों से सावधान रहें हालांकि दोपहर बाद सीधे बदलेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में आप का मनोबल ऊंचा रहेगा। दोपहर बाद अपने प्रिय के साथ समय बिताने के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन के लिए सुखद दिन रहेगा। परिवार में भी सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन खिला-खिला रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए बेहतर रहेगा। कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और जीवन साथी आपको कोई नई सलाह देगा जो आपके बहुत काम आएगी। अभी आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले परिवार में खुशियां आएगी माता-पिता का स्वास्थ्य भी बेहतर बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी बात में वजन होगा जैसे लोग मानेंगे वरिष्ठ अधिकारियों से भी संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा, हालांकि प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं। उनका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज दोपहर बाद किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके धन को बढ़ाने वाली और सुकून दायक साबित होगी। भाई बहनों का सहयोग से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए ग्रीन काफी अनुकूल है। जीवन साथी के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाएंगे। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, जिससे मन खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो रिश्ते में तनाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *