जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपको पूरा सुख मिलता दिख रहा है और आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नए वाहन, मकान आदि की योजना बनाएंगे,जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। यदि धन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है,तो उसमें भी निजात मिलेगी। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन मिलेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप आज किसी योजना को बनाकर उससे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप जीवनसाथी को शापिंग पर लेकर जा सकते है,जो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को जूनियर से काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिन पर लगाम लगाने के चक्कर में आपका अपने जीवनसाथी से वाद विवाद भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप मीठी वाणी का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं और इनसे आपको अपेक्षित लाभ भी मिलता दिख रहा है। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। यदि आपने पहले किसी से कुछ कर्जा लिया था,तो आपको उससे भी निजात मिलती दिख रही है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपके किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपका कोई मित्र विघ्न डाल सकता है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएगी,लेकिन पढ़ाई से उनका ध्यान हटेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा और आज आप यदि किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्यस्थल में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा, लेकिन आज आपको अपने घर व नौकरी या व्यवसाय आदि मे किसी से कोई वाद-विवाद पनपता है, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज का काफी समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। दान पुण्य के करने से आपके यश में वृद्धि होगी। आज आप मन से काफी पॉजिटिव रहेंगे। आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आज यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आपको अपने व्यापार में यदि धन लाभ कम भी होगा, तो आपको उससे संतोष होगा और आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने बॉस से संबंधों में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मौज बहार का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप सामाजिक कार्या में योगदान के लिए भी आगे आएंगे, जिससे लोग आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपका अपने पिताजी से कोई विवाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको उनकी बात सुननी व माननी चाहिए।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की वजह से आपके परिवार में खुशियां आएंगी, जिसके कारण परिवार के सदस्यों से यदि कोई अनबन थी, तो वह भी समाप्त होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन यदि आज आप किसी को धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उनके वापस आने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई बात बनें, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक व्यस्तता लेकर आएगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पीछे रखकर अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी, तभी आप अपने व्यवसाय की गति को तेज कर पाएंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रह जातकों को आज अपने कार्य पर ही फोकस करना होगा, नहीं तो जल्दबाजी के कारण वह अपना काम बिगाड़ सकते हैं, जिसके कारण उन्हें अधिकारियों से डाट खानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि का दिन रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि से अपने सभी कार्य आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ यदि कोई वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो, तो उसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप कुछ धन उनके कार्य में भी लगाएंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने घर को रिनोवेट कराने के लिए भी कोई धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके घर घरेलू स्तर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *