ये छिपकली सांपों की तरह निकालती है आवाज…

अज़ब-गज़ब। दुनिया में कई तरह के जीव जन्तु पाए जाते हैं। छिपकलियों की भी कई प्रजातियां मिलती हैं जो देखने में बेहद डरावनी लगती हैं। कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश में दुर्लभ प्रजाति की छिपकली पाई गई थी। यह छिपकली सांप जैसे फुफकारती है और दिखने में बेहद खूबसूरत है। यह छिपकली राज्य के बैतूल में एक अस्पताल में मिली थी। अस्पताल में छिपकली दिखने के बाद लोग खौफ में आ गए जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को इसकी जानकारी दी गई जिसने इसका रेस्क्यू किया। इस इलाके में पहली बार यह दुर्लभ छिपकली नजर आई थी।

कुछ दिनों पहले यह दुर्लभ छिपकली MP के पावर जेनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में देखी गई थी। छिपकली को देखते ही अस्पताल के कर्मचारी डर गए। अस्पताल प्रबंधन ने सर्पमित्र को जानकारी दी जिसके बाद वह इसका रेस्क्यू किया। कर्मचारियों ने सर्पमित्र को फोन पर सांप के फुफकारने की जानकारी दी। रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे सर्पमित्र ने देखा कि दुर्लभ छिपकली अस्पताल परिसर में बैठी हुई थी और तेज-तेज आवाज निकाल रही थी।

छिपकली का नाम लियोपर्ड गेको है:-
इस छिपकली को सतपुड़ा लियोपर्ड गेको के नाम से जानते हैं। यह छिपकली मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पाई जाती है। मध्य भारत के जंगलों में यह छिपकली मिलती है। रात के समय यह घूमती है और कीड़े-मकोड़ों का शिकार करती है।

दिखती है खूबसूरत:-
यह छिपकली देखने में बेहद खूबसूरत होती है।  छिपकली को खतरा महसूस होता है, तो तेज रफ्तार में भागती है और सांपों की तरह तेज आवाज निकालती है। करीब 20 सेंटीमीटर तक यह छिपकली बड़ी हो सकती है। इसके अंदर विष नहीं होता है और इंसानों का भी कोई नुकसान नहीं करती है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *