जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे,जिसके बाद आप अपने घर व बाहर दोनों जगह लोगों को समय दे पाएंगे,जिसके कारण लोग आपसे अपने मन की कुछ बातें शेयर करेंगे और आप भी उन्हें अपने परिजनों के बारे में बताएंगे। आपको आय के सीमित स्त्रोत मिलते रहेंगे, लेकिन उसमें भी आप मनमुताबिक लाभ कमा सकते हैं। आपको किसी अपने परिजन की चिंता सता सकती है,जिनके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। आपको बड़ों से बातचीत करते समय अपनी बातों में विनम्रता बनाए रखनी होगी, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करने होंगे,उसके बाद ही उन्हें राहत मिलेगी। आपका शेयर बाजार में अटका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान द्वारा किसी अच्छे काम को करने के कारण आपको उनके ऊपर गर्व होगा और परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी होगी,जिसकी आप कोशिश कर रहे थे। मित्रों की मदद से आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में कठिन परिश्रम करेंगे,तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आपके लिए दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। किसी जान पहचान वाले व्यक्ति से आप अपने मन के कुछ समस्याओं को साझा करेंगे तो वह उसका समाधान आपको बताएंगे। आपको किसी से धन उधार लेने में परेशानी आ सकती है। व्यवसाय के लिए आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विदेश से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग अपनी किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। महिलाएं आज किसी घरेलू काम की शुरुआत कर सकती हैं,लेकिन उन्हें अपने मन में छोटे और बड़े की धारणा नहीं रखनी है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको हिम्मत बनाए रखनी होगी। पिताजी आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो,तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक व सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह अपने धन को खूब खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करना है और किया, तो आपका जमा धन भी खर्च हो सकता है और बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए आज आप जिन योजनाओं को बनाएंगे, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी, लेकिन आज आपको महिलाओं से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद विवाद करा सकती है। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *