ये एक्‍सरसाइज डायबिटीज कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद…

फिटनेस। डायबिटीज शरीर को धीरे-धीरे कमजोर बना देती है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के मौसम में डायबिटीज अधिक परेशान करती है। बारिश के कारण बाहर जाकर वॉक और एक्‍सरसाइज जैसी एक्टिविटी बंद हो जाती हैं, जिससे शरीर का ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में सिर्फ हेल्‍दी डाइट ही नहीं बल्कि एक्‍सरसाइज भी अहम भूमिका निभाती है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने में ट्राइसेप्‍स एक्‍सटेंशन एक्‍सरसाइज काफी लाभ पहुंचाती है। ये एक वेट एक्‍सरसाइज है जो अपर बॉडी वेट कम करने में भी मदद करती है।

स्‍टेंडिंग बाइसेप्‍स कर्ल:-

शुगर लेवल को कम करने के लिए वेट के साथ एक्‍सरसाइज करनी चाहिए। ट्राइसेप्‍स एक्‍सटेंशन के साथ यदि स्‍टेंडिंग बाइसेप्‍स कर्ल किया जाए जो बॉडी की स्‍ट्रेंथ को बढ़ाया जा सकता है। इसे करने के लिए एक हाथ में वेट या डम्‍बल पकड़ लें और दूसरा हाथ पैर पर रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। डम्‍बल को उठाते समय बाइसेप्‍स को अंदर की ओर खीचें। फिर कोहनी से हाथ को मोड़ते हुए कंधे के ऊपर की ओर ले जाएं। इस एक्‍सरसाइज को 15 से 20 बार एक हाथ से दोहराएं फिर दूसरे हाथ को भी इसी प्रकार करें।

प्‍लैंक एक्सरसाइज:-
प्‍लैंक एक्‍सरसाइज ओवरऑल बॉडी पर असर दिखाती है। ये शरीर के कोर मसल्‍स को टोन करने में मदद करती है साथ ही ब्‍लड शुगर लेवल को भी बढ़ने से रोक सकती है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों व पंजे के बल शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। ऐसा करने में परेशानी आए तो हथेलियों की बजाय कोहनी के बल शरीर को ऊपर उठाने का प्रयास करें। इसे करते वक्‍त पेट, ग्‍लूट्स और पीठ की मसल्‍स को टाइट रखें। इस स्‍थिति में 15 से 20 सेकेंड तक रहें और फिर फर्श पर लेट जाएं। इस एक्‍सरसाइज को 4 से 5 बार रिपीट करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *