महिलाओं की लंबी जिंदगी का ‘सीक्रेट’ आया सामने…

रिसर्च। आपने अक्‍सर सुना होगा कि महिलाओं की उम्र पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा होती है। कुछ लोग इसे भले ही अफवाह मानते हों लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में पुरुषों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 74.5 साल है, वहीं महिलाओं की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 80.2 साल है। भारत में भी महिलाओं की लाइफ एक्सपेक्टेंसी पुरुषों से ज्यादा है। इसे लेकर एक नई स्टडी सामने आई है। इसमें बताया गया है कि किस वजह से महिलाओं की उम्र ज्यादा होती है। इस रिसर्च में जो बातें सामने आई हैं, उन्हें जानकर आप पूरी तरह हैरान रह जाएंगे। आइए जानें इस बारे में विस्तार से-

रिसर्च में हुआ यह खुलासा:-

महिलाओं की लंबी उम्र की सबसे बड़ी वजह फिजिकल एक्टिविटी होती है। जो महिलाएं फिजिकली एक्टिव रहती हैं, उनकी लाइफ एक्सपेक्टेंसी अन्य की अपेक्षा कुछ साल ज्यादा होती है। इस बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो और कई इंस्टीट्यूशंस ने कई सालों तक स्टडी की थी। जिसमें पता चला है कि लाइट, मीडियम और हाई इंटेंसिटी वाली फिजिकल एक्टिविटी 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं में मौत का जोखिम कम कर देती हैं। जो महिलाएं फिजिकली एक्टिव रहती हैं, वह लंबी उम्र जी सकती हैं। फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहने वाली महिलाओं को मौत का खतरा ज्यादा होता है।

जानें ये जरूरी बातें:-

पहले माना जाता था कि महिलाओं की लंबी उम्र की वजह उनके जीन हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। शोधकर्ताओं का कहना है कि फिजिकल एक्टिविटी का असर सभी जीन वाली महिलाओं पर होता है। फिजिकल एक्टिविटी की अधिकता से मौत का खतरा कम होता है जबकि बिना फिजिकल एक्टिविटी वाली लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों की वजह बन जाती है। छोटी-मोटी एक्सरसाइज या मूवमेंट भी हेल्थ के लिए बेहतर होते हैं। हर उम्र के लोगों के लिए फिजिकल एक्टिविटी जरूरी होती है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार फिजिकल एक्टिविटी कर सकते हैं।

बीमारियों से बचाती है फिजिकल एक्टिविटी:-

शोधकर्ताओं का मानना है कि बुजुर्ग महिलाओं को फिजिकली एक्टिव रहना चाहिए ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके। हर दिन मॉर्निंग वॉक करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। हर दिन टहलना भी काफी होता है। हर दिन करीब 30 मिनट तक वॉक करने से डायबिटीज, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, मोटापा और मेंटल हेल्थ की समस्याओं से भी निजात मिलता है। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *