आगरा में ताजमहल के अलावा बेहद खास हैं ये टूरिस्‍ट प्‍लेस…

यात्रा। लाखों की तादाद में लोग सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार करने आगरा जाते हैं। आगरा में घूमने वाली सबसे पहली जगह ताजमहल ही नजर आती है। ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और हर कोई यहां जाना पसंद करता है। अगर आप आगरा आ रहे हैं तो केवल ताजमहल ही देखने वाली जगह नहीं है, इसके अलावा भी आगरा में कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं। यहां जाकर आप आगरा को अच्छी तरह एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आगरा का पंचमहल:-

पंच महल आगरा की एक पांच मजिला इमारत है, जो फतेहपुर सीकरी के पश्चिमी कोने पर स्थित है। आप यहां घूमने जा सकते हैं। मुगल बादशाह अकबर ने इसे अपनी रानियों के लिए बनवाया था। इसकी खासियत ये है कि यहां 176 खंभे हैं। ये खंभे इस तरह बनाए गए थे कि इनके बीच से आने वाली हवा बेहद ठंडी होकर आती है और इसका एहसास आप भी कर सकते हैं।

सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य:-

यहां आपको अदभुत कीठम झील देखने को मिलेगी, जिसका पानी काफी मीठा है। इस झील में आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं और यहां आपको तरह-तरह के पक्षी देखने को मिल जाते हैं।

आगरा का किला:-

आगरा आने पर आप आगरा का किला भी घूम सकते हैं। ये किला बलुआ पत्थरों से निर्मित है। इसे मुगल बादशाह अकबर ने सन 1654 में बनवाया था। ये किला लाल किले से काफी मिलता हुआ बनाया गया है। यहां घूमते-घूमते आपको सुबह से शाम हो जाएगी।

आगरा का अंगूरी बाग:-

आपको आगरा में अंगूरी बाग जरूर जाना चाहिए। इसे सन् 1637 में शाहजहां ने बनाया था। यह भी शाहजहां की रानियों के आराम और नहाने का स्थान हुआ करता था। यहां शाही स्नान के लिए हमाम बनाया गया था। साथ ही यहां पर रस भरे अंगूरों का बड़ा बाग है जिन्हें देखना काफी दिलचस्प होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *