योग शुरु करने के लिए सबसे आसान हैं ये आसन…

योग। हमारे स्वास्थ्य के लिए योग बहुत आवश्यक है। रोजाना योग करने से हम कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से दूर रहते हैं। योग करने की भी एक प्रक्रिया होती है और अगर गलत तरह से योग किया जाए तो इससे भारी नुकसान भी होता है। सिर्फ सामान्य लोग ही नहीं अच्छी फिटनेस के लिए मशहूर हस्तियां भी योग का ही सहारा लेती हैं।

अच्छी हेल्दी लाइफ के लिए हर किसी को योग करना जरूरी है, लेकिन नियम के साथ। अगर आप ऐसे शख्स हैं जो पहली बार योग करने जा रहे है तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान 5 योग बताने जा रहे हैं।

तड़ासन:-  

ताड़ासन योग से आप अपनी योग की जर्नी को आसानी से शुरू कर सकते हैं। इसे करना बेहद आसान भी है। इस योग को भी ताड़ासन कहा जाता है। इसमें दोनो पंजों को मिलाकर हाथों को ऊपर किया जाता है और शरीर को ऊपर की तरफ खींचा जाता है। यह आसन घुटनों, जांघों और टखनों को मजबूत बनाता है।

पार्श्व ताड़ासन:-

पार्श्व का अर्थ होता है बगल में, इस योग को तड़ासन की तरह ही किया जाता है लेकिन शरीर को अपने लेफ्ट और राइट साइड में झुकाते हैं1 पार्श्व तड़ासन को एक वार्म-अप मुद्रा माना जाता है, इस योग को करने से बांह, कंधे और कूल्हे मजबूत होते हैं।

उर्ध्वा हस्तोतानासन:-  

शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए यह योग काफी मदद करता है। यह पूरे शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है। इसमें दोनों हाथों को जोड़ ऊपर की ऊपर उठाया जाता है। इसे करने से कंधे मजबूत बनते हैं।

कटि चक्रासन:-  

यह आसन भी तड़ासन का ही एक भाग है। चक्रासन का अर्थ होता है कमर का घूमना। यह आसन सामान्यतौर पर कमर को मजबूत बनाने के लिए होता है। इसमें दोनों टांगों को अलग करके खड़े होकर कमर को साइड लेफ्ट राइट साइड घुमाया जाता है। यह कमर के लचीलेपन में मदद करता है और कूल्हों को भी मजबूत बनाता है।

वृक्षासन:-

इसे वृ्क्षासन इसलिए कहा गया क्योंकि इसकी मुद्रा एक वृक्ष यानी पेड़ के समान होती है। वृक्षासन एक संतुलन योग आसन है। आसनों में यह सबसे लोकप्रीय आसन हैं। इस आसन में अपने दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर किया जाता है और एक पैर के बल संतुलन बना कर खड़ा हुआ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *