पूर्वोत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके

गुवाहाटी। शुक्रवार सुबह देश के पूर्वोत्तर हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह मणिपुर, असम के गुवाहाटी समेत अन्य इलाकों में भूकंप आया। फिलहाल किसी भी स्थान से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार में पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जबकि दूसरा झटका मणिपुर और असम में दर्ज किया गया। मणिपुर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 दर्ज की गई है। भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए। भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका केंद्र भारत-म्यामांर सीमा पर था।

भारत से पहले म्यांमार में आया भूकंप:-  
म्यांमार में करीब 3.52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बर्मा से 162 किलोमीटर दूर स्थित था। इस भूकंप की गहराई धरती से करीब 140 किलोमीटर नीचे थी। म्यांमार में भूकंप के तेज झटके आने के बाद लोग सहम गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *