राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘herSTART’ की लॉन्चिंग

अहमदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं। राष्ट्रपति मुर्मू  अहमदाबाद स्थित गुजरात विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां, महिला उद्यमियों के लिए एक प्लेटफॉर्म ‘herSTART’ की लॉन्चिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैंक में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत का स्थान 81वें से बढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गया है।

सेतु के रूप में काम करेगा ‘herSTART’ :-
इस मौके पर उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि इस विश्वविद्यालय में 450 से अधिक स्टार्ट-अप हैं। जिनमें से 125 से अधिक महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, ऐसे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह सरकारी योजनाओं और निजी फंड से नए उद्यमियों के लिए एक सेतु का काम करेगा।

उम्मीद है विकसित देश के रूप में उभरेगा भारत :-
राष्ट्रपति मुर्मू ने स्टार्ट-अप महत्व पर कहा कि स्टार्ट-अप नए रोजगार सृजित करने में भी मदद करते हैं। 2015 ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें स्थान पर था। ताजा रैंकिंग में यह 40वें स्थान पर पहुंच गया है। इस दौरान राष्ट्रपति ने गुजरात सरकार की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, पिछले दो दशकों में यहां महत्वपूर्ण रूप से विकास हुआ है। राज्य का विकास का अपना मॉडल है। अन्य राज्यों के भी अपने विकास मॉडल हैं। मुझे उम्मीद है कि भारत इस ‘अमृतकाल’ में एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। .

कई सफल लोग गुजरात विवि से :-
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि डॉ विक्रम साराभाई, इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के कस्तूरीरंगन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई सफल लोग गुजरात विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *