प्‍लस साइज की हैं तो कपड़ा खरीदते समय ध्‍यान रखें ये बातें…

फैशन। हर महिला चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो कपड़े से लेकर मेकअप हर चीज के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। इन दिनों इंटरनेट का जमाना है। सारी समस्याओं का समाधान इंटरनेट पर मिल जाता है। महिलाएं इंटरनेट से देखकर कपड़े वगैरह भी खरीद लेती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि जो कपड़ा देखने में अच्छा लग रहा हो वो आप पर सूट भी करें।

अगर आप प्लस साइज हैं तो किसी भी डिजाइन की ड्रेस को देखकर मन मारने की जरूरत नही है। बस जरूरत है अपने बॉडी के हिसाब से फैशन सेंस को समझने की। जिससे की कपड़े आपकी बॉडी पर फिट बैठे और आप खूबसूरत दिखें। कपड़े खरीदते समय इन बातों का रखें ध्‍यान-

  • आपको भले ही बड़े और बोल्ड प्रिंट्स पसंद हो लेकिन जब भी कपड़े खरीदें तो हमेशा छोटे प्रिंट्स और पैटर्न के कपड़ों को चुनें। ऐसे कपड़े जिनकी डिजाइन मिनिमम हो। जिससे कि वो आपकी बॉडी को और भी ज्यादा हैवी ना दिखाए।
  • जब भी कपड़े खरीदे तो फैब्रिक का ज्यादा ध्यान रखें। ऐसे फैब्रिक खरीदें जो आपको फ्लपी ना दिखाएं। जैसे कि ऑर्गेंजा, टाइट कॉटन जैसे कपड़ों को ना चुनें। इसकी बजाय सैटिन, सॉफ्ट कॉटन, शिफॉन जैसे फैब्रिक को चुनें। ये आपकी बॉडी पर फिट बैठेंगे और आप स्लिम दिखेंगी। साथ ही अगर रेडीमेड कपड़े खरीद रही हैं तो स्लीव पर ज्यादा डिजाइन ना लें। सिंपल और लूज फिटिंग की स्लीव खूबसूरत लगेगी।
  • अगर स्ट्रिप डिजाइन पसंद कर रही हैं तो वर्टिकल स्ट्रिप को ज्यादा चुनें। इसमे आप ज्यादा स्लिम दिख सकती हैं। नेकलाइन ऐसी हो जो आपके कंधों को और चौड़ा ना दिखाएं। वी नेकलाइन या स्वीटहार्ट नेकलाइन आप पर ज्यादा जचेंगी।
  • अगर जींस ले रही हैं तो स्लिम फिट जींस को ही चुनें। बैगी जींस पहनने से बचें। ये आपको और भी ज्यादा फूला हुआ दिखाएगा। डार्क कलर के कपड़े पहनने की कोशिश ज्यादा करें। ये आपको स्लिम दिखाएंगे। अगर आप कुर्ते को खरीद रही हैं तो ए लाइन कुर्ता खरीदें। बहुत सारे फ्लयेर या अनारकली कुर्ते को पहनने से बचें। ये आपको और भी ज्यादा हैवी दिखाएंगे।
  • मोटे लोगों को सलाह दी जाती है कि वो ढीले कपड़े पहनें। लेकिन ज्यादा ढीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। नॉर्मल फिटिंग के कपड़े ही आपको खूबसूरत दिखाएंगे। साथ ही आप चाहें तो बॉडी शेपर का चुनाव अपने लिए कर सकती हैं। इससे आप ज्यादा शेप में और परफेक्ट दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *