गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस हैं बेहद प्रसिद्ध…

यात्रा।  गुजरात अपने राजसी मंदिरों और वाइल्डलाइफ रिजर्वेशन के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप सर्दियों में धूप का आनंद उठाने या फिर किसी ऐसी जगह जाने का मन बनाते हैं जहां आपको थोड़ी कम सर्दी लगे तो आप गुजरात जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको सर्दी का अनुभव तो होगा लेकिन इतना ज्यादा नहीं जितना उत्तरी भारत में होता है। ज्यादा सर्दियों में भी गुजरात का तापमान 12 डिग्री से लेकर 29 डिग्री के बीच होता है। आइए जानते हैं गुजरात की ऐसी जगहें जहां आप सर्दियों में जाने का प्लान कर सकते हैं-

कच्छ का रण:-

अगर आप सफेद मरुस्थल में घूमना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। इस जगह आपको नमक अधिक मात्रा में दिखेगा। यहां का रण उत्सव काफी प्रसिद्ध है। यहां पर काफी सारे नेशनल पार्क, महल, म्यूजियम और लेक हैं जहां पर आप घूम सकते हैं।

अहमदाबाद:-
साबरमती नदी के किनारे पर बसा यह शहर, यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में से एक है। यहां पर आप काफी सारे ट्रेडिशनल मार्केट, गैलरी और लैंडमार्क आदि देख सकते हैं।

वडोदरा:-
वडोदरा गुजरात की मेट्रो पॉलिटन सिटी है। अगर आपको यहां के अर्थशास्त्र के दर्शन करने हैं तो इस जगह जरूर विजिट करें। यहां के गार्डन, मंदिर और म्यूजियम भी सर्दियों के दौरान बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट हैं।

द्वारिका:-
अगर आप परिवार खास कर मां बाप के साथ जा रहे हैं तो यह जगह जरूर जाएं और अपने इतिहास के थोड़े दर्शन करें। द्वारिका को स्वयं श्री कृष्ण की धरती कहा जाता है। यहां के मंदिर और दार्शनिक स्थल बहुत ज्यादा मन भावने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *