जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आपने व्यापार में किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपको कुछ भला बुरा बोल सकते हैं। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है और उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान करने के लिए मिलेगा और आपकी योजनाओं में भी तेजी आएगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारियों से बातचीत करनी होगी, तभी आपका मामला सुलझेगा। आपको किसी व्यर्थ के काम की चिंता सता सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके शत्रु उनकी पद प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको बड़ों के सहयोग से कोई अच्छी प्रॉपर्टी हाथ लग सकती है। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग सावधान रहें व सीमित मात्रा में ही धन लगाए, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में विजय प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको विदेशी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ मामलों में दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन आपकी लापरवाही किसी बड़ी मुसीबत को दावत दे सकती है। आपको किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। भविष्य के लिए निवेश करना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप भाईचारे को बल देंगे और पारिवारिक एकता और बढ़ेगी। यदि आप घर से बाहर किसी नए काम को करने जाए, तो अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए। आप दिनचर्या में बदलाव के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे और आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप किसी से उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके करीबी किसी काम मे आपका पूरा साथ देगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज आप बेहद ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा हालांकि अपने आहार पर नजर जरूर रखें। अपने नियमित व्यायाम के प्रति सावधान रहें। आपकी बुद्धि का एक खास पहलू अचानक विकास के दौर से गुजरेगा। आप कहाँ जा रहे हैं उसकी स्पष्ट छवि आप देख पाएंगे। विवाहित जीवन में व्यावहारिक विवाद बना रहेगा। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें। मित्रों और सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी हालत बहुत खराब रहेगी। अशांत मन और न्यून रोग प्रतिरोधक शक्ति से आप परेशान रहेंगे। आप पित्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आप राहत की सांस ले सकते हैं और अभी हाल ही के दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए योग अभ्यास और ध्यान करना होगा। रोज सुबह एक सुखद सैर भी आपको फिट रखने में सक्षम होगी। अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले दिन की शुरूआत में स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधार होता जायेगा। कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे। आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं। लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप अपने आपको ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता के विषय में आज बहुत सतर्क रहेंगे। कोई दोस्त आपको नया आहार या नयी व्यायाम पद्धति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। असुविधाजनक कपड़े या जूते-चप्पल पहनने से बचें। भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपमें ऊर्जा का आवेग है और संभवतः एक नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। आपको सेहत का ऐसा नया साथी मिल जायेगा, जो स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। आप आज मित्रतापूर्ण और हंसमुख चित्तवृत्ति में रहेंगे। आपका मित्रों और परिवार के साथ जश्न मनाने का मन करेगा। प्रसन्नता का बोध चरम सीमा पर होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है। यदि किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप सही इलाज प्राप्त कर पाएंगे और बेहतर महसूस करेंगें। स्वास्थ्य गतिविधियों में सम्मिलित होकर आप अपनी सेहत को बनाए रखने का प्रयास करें। आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। आप हाल ही में जिस विकट परिस्थिति से गुजर रहे थे, उसका दबाव कम होने की संभावनाएं हैं। रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगें, लेकिन यह प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *