राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई:-
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे।

उपराष्ट्रपति ने दी दीपावाली की शुभकामनाएं:-
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए। जगमगाते दियों की आभा, हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *