जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई काम पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो आवह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी पर भी अति विश्वास करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेगे, उसके लिए वह अपने गुरुजनों से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपका कोई कानूनी संबंधित विवाद आपके लिए समस्या लेकर तो आएगा, लेकिन आप उसे समय रहते पूरा कर पाएंगे और परिवार आप अपने माता पिता से अपने मन की समस्या को जाहिर कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों से वाहवाई होगी। आप अधिकारियों को कोई सुझाव देंगे, तो उसका भी स्वागत होगा, लेकिन यदि आप बिजनेस में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको आज खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है, जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको किसी से भला बुरा बोलने से बचना होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करने का मन अथवा योजना बनाएंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपने धन का निवेश भी दिल खोलकर करने में फायदा होगा। जो लोग संतान के भविष्य के लिए धन को संचय करने की सोच रहे हैं, उन्हें एफडी अथवा लॉटरी आदि में धन का निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छी डील मिलने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन आपकी किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी होगी। परिवार में आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विदेश में नौकरी लगने से आप प्रसन्न रहेंगे और उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग आज किसी अच्छी नौकरी को पाकर प्रसन्न रहेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य से भी बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके भी आज कुछ बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपको व्यापार में अक्समात धन लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रशंतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *