देश के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे ईरानी ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्‍ली।  देश के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार रात जमशेदपुर में अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे। यह जानकारी टाटा स्टील की ओर से दी गई है।

टाटा स्टील की ओर से जारी बयान में बताया गया, ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया अब नहीं रहे। पद्म विभूषण डॉ. जमशेद जे ईरानी के निधन की जानकारी देते हुए टाटा ग्रुप बेहद दुखी है। उन्होंने 31 अक्‍टूबर को जमशेदपुर में अंतिम सांस ली।’  डॉ. जमशेद जे ईरानी जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे।

दो जून 1936 के दिन जन्म लेने वाले जमशेद ने 1956 में नागपुर के साइंस कॉलेज से बीएससी की थी। वहीं, उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से 1958 में एमएससी पूरी की। इसके बाद वह जेएन टाटा स्कॉलर के रूप में ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड गए और 1960 में मास्टर्स कंप्लीट किया। इसके अलावा 1963 में उनकी पीएचडी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *