जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,उन्हे कोई खुशखबरी मिल सकती है और आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे और मन से प्रसन्न रहेंगे। आप अपने आवश्यक कार्य को जल्द पूरा करने की कोशिश करें,तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे। जल्दबाजी में आप कोई दिखावा ना करें,इसमें आप अपना धन ही व्यय करें और सहजता से आगे बढ़े,तो आपके लिए दिन बेहतर रखने वाला है। आप निवेश संबंधी कुछ गतिविधियों में भी पूरा ध्यान लगाएंगे, जिनका आपको फायदा भी अवश्य मिलेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको लाभ के नए-नए अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आप प्रतिस्पर्धा में भी रुचि दिखाएंगे। आपको धन के मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे, तभी आप उनसे पीछा छुड़ा पाएंगे और नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई मित्र अच्छी सूचना दे सकता है। आपको किसी सरकारी काम व उसके नियमों का पालन करना होगा,नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप व्यवहार बड़प्पन दिखाएंगे और छोटों की गलतियों को माफ करेंगे,जिससे आपके बीच का रिश्ता और गहरा होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ व्यावसायिक गतिविधियों मे आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। शासन सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। करियर को लेकर यदि आप कुछ परेशान थे,तो आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आपके अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपने मित्रों व परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएंगे,जिसके कारण विद्यार्थी किसी नौकरी की परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप मनोरंजन के कार्यों पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थी को विदेश में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको आज किसी को बोलने से पहले सोचना होगा,नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए बेहतर रहेगा। कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और जीवन साथी आपको कोई नई सलाह देगा जो आपके बहुत काम आएगी। अभी आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले परिवार में खुशियां आएगी माता-पिता का स्वास्थ्य भी बेहतर बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी बात में वजन होगा जैसे लोग मानेंगे वरिष्ठ अधिकारियों से भी संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा, हालांकि प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं। उनका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज दोपहर बाद किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके धन को बढ़ाने वाली और सुकून दायक साबित होगी। भाई बहनों का सहयोग से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए ग्रीन काफी अनुकूल है। जीवन साथी के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाएंगे। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, जिससे मन खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो रिश्ते में तनाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *