जानिए आज का राशिफल….

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी द्वारा कोई खास वस्तु प्राप्त हो सकती है,जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट में गड़बड़ी आदि जैसी समस्या हो सकती है। घर परिवार में सभी आपकी बात का मान रखेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आपके द्वारा दिए गए सुझाव लोगों को पसंद आएंगे। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज किसी राजनीतिक कार्य के पूरा होने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी। व्यवसाय के कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप उनसे अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह ना दें,नहीं तो इसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। यदि आपकी कुछ पारिवारिक रिश्तों में अनबन चल रही है,तो उसे आप मिल बैठकर सुलझाएं,तो आप अपने रिश्तो में चल रही खटास को काफी हद तक समाप्त कर पाएंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी सूझबूझ से किसी बड़ी से बड़ी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। यदि आप कहीं नए निवेश की योजना बना रहे हैं,तो बहुत ही सोच समझ कर बनाएं,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय में अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अति उत्साहित होकर काम कल पर टाल सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपका कोई कार्य आज आपके लिए समस्या बन सकता है,इसलिए बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ें।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आप शासन सत्ता का पूरा लाभ उठाएंगे। घर परिवार में आपको संतान की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान निकालना होगा और आप किसी बड़े लक्ष्य के चक्कर में छोटे लक्ष्य के ऊपर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अनुकूल रहेगा और बिजनेस में भी तेजी आएगी। आपको अपने परिजनों से किसी समस्या को लेकर बातचीत करनी होगी,तभी आप उसका समाधान खोज पाएंगे। आपके प्रियजन आज आपसे किसी बात पर वाद विवाद में पड़ सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास सम्बन्धी व्यायाम शामिल करना चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवश्यक है। मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर परिवार में शुरू की जा सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज आप बेहद ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा हालांकि अपने आहार पर नजर जरूर रखें। अपने नियमित व्यायाम के प्रति सावधान रहें। आपकी बुद्धि का एक खास पहलू अचानक विकास के दौर से गुजरेगा। आप कहाँ जा रहे हैं उसकी स्पष्ट छवि आप देख पाएंगे। विवाहित जीवन में व्यावहारिक विवाद बना रहेगा। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें।

तुला राशि: तुला राशि वाले स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी हालत बहुत खराब रहेगी। अशांत मन और न्यून रोग प्रतिरोधक शक्ति से आप परेशान रहेंगे। आप पित्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आप राहत की सांस ले सकते हैं और अभी हाल ही के दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए योग अभ्यास और ध्यान करना होगा। रोज सुबह एक सुखद सैर भी आपको फिट रखने में सक्षम होगी। अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा। आज आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से होगी। आज का दिन अपने परिवार से अपने प्रियतम का परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम है।

धनु राशि: धनु राशि वाले दिन की शुरूआत में स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधार होता जायेगा। कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे। आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं। लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं। आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जायेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप अपने आपको ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता के विषय में आज बहुत सतर्क रहेंगे। कोई दोस्त आपको नया आहार या नयी व्यायाम पद्धति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। असुविधाजनक कपड़े या जूते-चप्पल पहनने से बचें। भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए आर्थिक रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह है, जो लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह समाप्त होगी और सभी लोग प्रसन्न होंगे। यदि आप अपने व्यवसाय में किसी नई डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आज आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है। यदि किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप सही इलाज प्राप्त कर पाएंगे और बेहतर महसूस करेंगें। स्वास्थ्य गतिविधियों में सम्मिलित होकर आप अपनी सेहत को बनाए रखने का प्रयास करें। आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। आप हाल ही में जिस विकट परिस्थिति से गुजर रहे थे, उसका दबाव कम होने की संभावनाएं हैं। रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगें, लेकिन यह प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *