जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और कारोबार कर रहे लोगों के ऊपर उनके कुछ शत्रु हावी रहेंगे। आप यदि एक नौकरी को छोड़कर किसी दूसरी के तलाश में लगे हैं,तो आप मेहनत करते रहें,तभी आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाएंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप आज किसी से धन उधार लेने से बचे और कार्यक्षेत्र में आप पूरे विश्वास के साथ काम करेंगे और परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी निभाएंगे। आपको आज किसी पिछली गलती के लिए कार्यक्षेत्र में माफी मांगने पड़ सकती है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकते हैं,जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आपका कोई पुराना मित्रों आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात कर सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ व नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अच्छे कार्यो से सामाजिक क्षेत्रों में अच्छे जनसमर्थन का पूरा लाभ मिलेगा। आप व्यापार में आज लाभ के अवसरों को पहचान कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करना है व परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई गलती हो,तो उसमें आप अपनी अच्छी सोच दिखाएं और उन्हें माफ करें।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आपको कोई निर्णय अपनी बुद्धि और विवेक से ही लेना होगा और अपनी कुछ गलतियों को अनदेखा ना करें। आपको खर्च के मामले में हाथ दबाकर रखना होगा,नहीं तो आपको बाद में धन की कमी के कारण समस्या हो सकती है। आपको किसी से कोई धन संबंधित सूचना मिलने पर सावधान रहना होगा और आप अपनी संतान को संस्कारों की सीख दें। आपका दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपके मन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी और आपको किसी अतिथि के आगमन से प्रसन्नता होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आर्थिक मामले में कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आप अपने व्यापार के कुछ योजनाओं के रुकने से परेशान हो सकते हैं। यदि आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो, तो आपको पूरा अपना मन वही लगाना होगा। इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आज आपकी शाखा चारों ओर फैलने से आपको प्रसन्नता होगी। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे और जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते है,तो वह शुरू कर सकते हैं,जिसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक व सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह अपने धन को खूब खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करना है और किया, तो आपका जमा धन भी खर्च हो सकता है और बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए आज आप जिन योजनाओं को बनाएंगे, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी, लेकिन आज आपको महिलाओं से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद विवाद करा सकती है। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *