कर्नाटक TET की उत्तर कुंजी जारी

एजुकेशन। कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्ति विंडो 17 नवंबर, 2022 शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

छह नवंबर को कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली डेढ़ बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक थी।  कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक की गई थी। KARTET परीक्षा 6 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *