ये है देश की कुछ ऐसी जगहें जो देती है विदेश जैसी व्यू…

यात्रा। देश में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। मगर कुछ घूमने के शौकीन लोगों को विदेश जाने की बड़ी चाहत होती है। हालांकि, विदेश की सैर हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाती है। ऐसे में अगर आपकी विदेश जाने की तमन्ना पूरी नहीं हो पा रही है तो अपने देश की कुछ ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करके आप विदेश जैसा व्यू एन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं विदेश जैसे व्यू वाली कुछ स्वदेशी जगहों के बारे में।

मंडी, हिमाचल प्रदेश  – 
हिमाचल प्रदेश को देश का ट्रैवल हब माना जाता है। वैसे तो हिमाचल में फेमस टूरिस्ट स्पॉट की भरमार है, मगर हिमाचल प्रदेश में मौजूद मंडी को देश का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां के पहाड़ों का खूबसूरत नजारा और चारों तरफ फैली हरियाली आपको स्कॉटलैंड के मनमोहक दृश्यों की याद दिला सकती है।

मुन्नार, केरल –
अगर आप मलेशिया घूमने की चाहत रखते हैं तो केरल में स्थित मुन्नार का सफर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यहां आप समुद्र की लहरों के साथ-साथ नेचर की ब्यूटी को भी खुलकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कश्मीर की सैर –
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में कई दिलकश नजारे मौजूद हैं। मगर कश्मीर में स्थित गुलमर्ग की पहाड़ियां स्विटजलैंड जैसे व्यू के लिए जानी जाती हैं। यही कारण है कि गुलमर्ग और सोनमर्ग की सैर कश्मीर आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद होती हैं।

खज्जियार, हिमाचल प्रदेश –
हिमाचल प्रदेश के खज्जियार का नजारा भी स्विटजलैंड के दीदार से कम नहीं होता है। खासकर सर्दियों में बर्फबारी के दौरान खज्जियार की सैर करके आप स्विटजरलैंड में स्नोफॉल जैसा मजा ले स‍कते हैं।

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड  –
समुद्र के किनारों की सैर करने के शौकीन लोगों के लिए अंडमान और निकोबार आइलैंड की ट्रिप प्लान करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अंडमान और निकोबार आइलैंड के बीच आपको काफी हद तक स्पेन और मालदीव के बीच से रूबरू करवा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *